{"_id":"57a1fb724f1c1b512f2b9388","slug":"brother-in-law-in-broad-daylight-bike-riders-ghiror-miscreants-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"घिरोर में दिनदहाडे़ बाइक सवार बदमाशों ने देवर-भाभी को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घिरोर में दिनदहाडे़ बाइक सवार बदमाशों ने देवर-भाभी को लूटा
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Wed, 03 Aug 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
डाका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र में बार्डर पर लूट की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार को दिनदहाडे़ दो बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने थाना औंछा निवासी देवर-भाभी से असलाह के बल पर नकदी और जेवर लूट लिए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना औंछा क्षेत्र के गांव ज्योंति रोड निवासी ब्रजेश पांडेय बुधवार दोपहर भाभी संगीता पांडेय के साथ शिकोहाबाद रिश्तेदारी में आयोजित तेरहवीं में जा रहे थे। बाइक जब थाना घिरोर क्षेत्र में फैजपुर गढ़िया के समीप पहुंची तभी दो बाइकों पर सवार होकर आए छह बदमाशों ने उनकी बाइक को धक्का मार दिया। बाइक असंतुलित होती देख ब्रजेश ने रोक दी। इसके बाद बदमाशों ने दोनों पर तमंचा तान दिए। संगीता की सोने की एक चेन, दो अंगूठी और दो हजार रुपये नकद और ब्रजेश की जेब में रखे 5000 रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश असलाह लहराते हुए भाग गए। शोरशराबा सुनकर वहां एकत्रित हुए ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। आनन-फानन में कई थानों से पुलिस बल बदमाशों की तलाश में दौड़ गया। कोतवाली पुलिस ने भी सिंधिया तिराहा के समीप चेकिंग की लेकिन बदमाश पुलिस को चकमा देकर भाग गए।