{"_id":"147d0815fdceb027da1e75c157788b16","slug":"beaver-hanging-in-the-murder-of-married-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेवर में विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेवर में विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या
Thu, 09 Nov 2023 07:00 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:00 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना बेवर क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या कर दी। सूचना पर थाना पुलिस रात में गांव पहुंची। पुलिस ने सूचना मायके के लोगों को दी। पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
कन्नौज के थाना विशुनगढ़ क्षेत्र के ग्राम शंकरपुर निवासी अनार सिंह ने चार वर्ष पूर्व अपनी पुत्री मंजू (22) की शादी थाना बेवर क्षेत्र के ग्राम नगला रते निवासी चरन सिंह के साथ की थी। मायके के लोगों के अनुसार शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में जंजीर और बाइक की मांग कर रहे थे। इसे लेकर मंजू का उत्पीड़न भी किया जा रहा था। कई बार इस बारे में पंचायत भी हुई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
मायके के लोगों के अनुसार बुधवार की शाम ससुरालीजनों ने मंजू की फांसी लगाकर हत्या कर दी। शव फंदे पर लटका छोड़ ससुरालीजन फरार हो गए। सूचना पर थाना पुलिस गांव पहुंची। पुलिस की सूचना पर रात में मायके के लोग पहुंचे। मायके के लोगों के अनुसार मंजू के तीन वर्षीय पुत्र कन्हैया ने उन्हें बताया कि उसे बाहर निकालकर कमरे में उसके पिता और चाचा ने मम्मी को मार दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज कराने को मायके के लोगों ने तहरीर नहीं दी थी।