फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   CISF employee beaten Homeguard, forced uniform

सीआईएसएफ कर्मी ने होमगार्ड को पीटा, फाड़ी वर्दी

Sat, 25 Mar 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sat, 25 Mar 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
CISF employee beaten Homeguard, forced uniform
सीआईएसएफ कर्मी ने होमगार्ड को पीटा, फाड़ी वर्दी - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के भावंत चौराहा पर शनिवार सुबह सिग्नल तोड़ने पर होमगार्ड ने बाइक सवार अर्द्धसैनिक बल के जवान को रोका तो उसने मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर राइफल छीनकर वर्दी को फाड़ दिया। हंगामा होता देख कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस बीच बाइक सवार एक युवक वहां से भाग गया। सूचना पर पहुंचे यूपी 100 के पुलिसकर्मी जवान को पकड़कर थाने ले आए। एसपी ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। होमगार्ड ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


करहल के गांव नगला मनू निवासी रंजीत सिंह होमगार्ड है। शनिवार सुबह उसकी ड्यूटी भांवत चौराहा पर लगी थी। वह साथी दिनेश के साथ यातायात व्यवस्था देख कर रहा था। करीब 10:50 बजे जब एक बाइक पर सवार दो युवकों ने रेड लाइट का सिग्नल तोड़ा तो दोनों ने उसे रुकने का इशारा किया। दोनों जब बाइक सवारों के पास पहुंचे तो वह गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर होमगार्ड के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच चौराहे पर हंगामा होता देख वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। ट्रैफिक कर्मी भी बीच बचाव करने पहुंचे तब तक बाइक सवार युवक होमगार्ड दिनेश की वर्दी फाड़ते हुए राइफल छीनने की कोशिश की।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों व ट्रैफिकर्मियों ने एक युवक को दबोच लिया जबकि दूसरा साथी वहां से भाग गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम रवीश यादव बताया। वह सीआरपीएफ में कुपवाड़ा में तैनात है। वह 10 मार्च को छुट्टी पर आया था 13 अप्रैल को उसे वापस जाना है। पुलिसकर्मियों ने उसे रेलवे गेट चौकी पर बैठा लिया। वहां यूपी 100 के पुलिसकर्मी उसे लेकर थाने आए। एसपी सुनील कुमार सक्सेना ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई। अर्द्धसैनिक बले के जवान ने बताया कि उसके साथ गांव का ही राजीव भी साथ में था। जो कि वहां से भाग गया। होमगार्ड की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed