{"_id":"670e6423dc50f796de01aa67","slug":"changing-weather-is-becoming-problem-for-respiratory-patients-two-died-during-treatment-2024-10-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: बदलता मौसम सांस के मरीजों के लिए बन रहा आफत, इलाज के दौरान दो की मौत; हालत नाजुक होने पर पांच रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बदलता मौसम सांस के मरीजों के लिए बन रहा आफत, इलाज के दौरान दो की मौत; हालत नाजुक होने पर पांच रेफर
Tue, 15 Oct 2024 06:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 15 Oct 2024 06:16 PM IST
सार
बदलता मौसम सांस के मरीजों के लिए आफत बन रहा है। इलाज के दौरान दो की मौत हो गई। हालत नाजुक होने पर पांच मरीजों को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में भर्ती मरीज।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मौसम में हो रहा परिवर्तन सांस के मरीजों की दिक्कतें बढ़ा रहा है। जिला अस्पताल में लगातार सांस के मरीजों की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। अस्पताल में भर्ती दो मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं चार मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
मंगलवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल की ओपीडी में 1352 मरीज पहुंचे। इनमें से 38 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। पांच मरीज हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किए गए।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला भरतवाल निवासी सुशीला (76) पत्नी रमेश चंद्र को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। मंगलवार की सुबह गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
कस्बा औंछा निवासी अनिल कुमार (35) पुत्र सुदामा भी पिछले कुछ दिनों से अस्थमा की दिक्कत से पीड़ित था। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। मंगलवार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया यहां उपचार के दौरान अनिल ने दम तोड़ दिया। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि दोनों की मरीजों को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।