फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Case registered against 39 people in case of stone pelting on vehicles on expressway in Mainpuri

हिंट एंड रन नया कानून: मैनपुरी में बलवाइयों पर कार्रवाई, 19 नामजद समेत 39 के खिलाफ मुकदमा: तलाश में जुटी पुलिस

Wed, 03 Jan 2024 12:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 03 Jan 2024 12:43 PM IST
सार

हिंट एंड रन को लेकर पेश किए गए नए कानून को विरोध में मैनपुरी में चालकों ने बलवा करने की कोशिश की। पुलिस ने 19 नामजद समेत 39 के खिलाफ मुकदमा कर किया है। पुलिस इनकी तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
Case registered against 39 people in case of stone pelting on vehicles on expressway in Mainpuri
पुलिस पर पथराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों और रोकने पर पुलिस पर पथराव किया गया। इससे न सिर्फ यातायात प्रभावित हुआ बल्कि आने जाने वाले लोगों में दहशत फैल गई। मामले में पुलिस ने 19 नामजद और 15-20 अज्ञात के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और बलवा सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास कर रही है। साथ ही पुलिस टीमें बलवाइयों की तलाश में दबिश दे रहीं हैं।

विज्ञापन


बताते चलें कि मंगलवार को करहल थाना क्षेत्र में केंद्र सरकार के हिंट एंड रन मामले में नए कानून के विरोध में प्रदर्शन कर रहे वाहन चालकों ने एक्सप्रेस-वे पर पथराव कर दिया था। वाहनों पर हुए पथराव से दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर भी पथराव कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: इस जिले में जर्मन से लौटे वैज्ञानिक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, पांच दिन में चार मरीज मिले संक्रमित
विज्ञापन
विज्ञापन


हालात बिगड़ते देख प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने भी लाठियां पटकना शुरू कर दीं थी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे गए। पथराव के दौरान एक्सप्रेस-वे पर वाहनों के पहिये थम गए, इसकी वजह से यहां लंबा जाम लग गया था। मामले में बुधवार को पुलिस ने कार्रवाई की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed