फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   scientist of Indian origin who returned from Germany in Agra has been found corona infected

UP: इस जिले में जर्मन से लौटे वैज्ञानिक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, पांच दिन में चार मरीज मिले संक्रमित

Wed, 03 Jan 2024 11:16 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 03 Jan 2024 11:16 AM IST
सार

ताजनगरी आगरा में जर्मन से लौटे वैज्ञानिक की कोरोना रिपोर्ट संक्रमित मिली है। जिले में पांच दिन में चार मरीज पॉजिटिव मिले हैं। 

विज्ञापन
scientist of Indian origin who returned from Germany in Agra has been found corona infected
corona positive cases found

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में जर्मनी से लौटे भारतीय मूल के वैज्ञानिक मंगलवार को कोरोना संक्रमित मिले। सर्दी और बुखार होने पर पति और पत्नी दोनों ने निजी लैब में टेस्ट कराए। पति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव है। पिछले पांच दिन में चार संक्रमित मिल चुके हैं। इधर, शासन के निर्देश पर भी प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण की रोकथाम के इंतजाम नहीं किए हैं।

विज्ञापन


ताजमहल घूमने केरल से आया 32 वर्षीय पर्यटक कैंट स्टेशन पर जांच में पॉजिटिव निकला था। उसके संपर्क में आए लोगों का पता नहीं चला। पॉजिटिव मिलने पर पर्यटक रेल से धौलपुर की ओर निकल गया था। सोमवार को आस्ट्रेलिया से सत्संग में शामिल होने आया एनआरआई और एक रेस्तरा में काम करने वाले व्यक्ति में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। 

विज्ञापन

एंटीजन टेस्ट में वायरस की पुष्टि

मंगलवार को खंदौली निवासी 34 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कुछ दिनों से बुखार व खांसी-जुकाम की शिकायत पर वैज्ञानिक ने पत्नी के साथ जांच कराई थी। एंटीजन टेस्ट में वैज्ञानिक में वायरस की पुष्टि हुई। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि वैज्ञानिक पिछले चार साल से जर्मनी में तैनात है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के व्यस्क सदस्यों का वैक्सीनेशन हो चुका

वह दो दिसंबर को स्वदेश लौटे थे। संक्रमित वैज्ञानिक को बूस्टर डोज लग चुकी हैं। परिवार में कुल 12 सदस्य हैं। सभी व्यस्कों का वैक्सीनेशन हो चुका है। उधर, जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी का कहना है कि शासन से निर्धारित कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराया जा रहा है। कैंट स्टेशन, बस स्टैंड व भीड़ वाले क्षेत्रों में एंटीजन टेस्ट कराए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed