{"_id":"6ae8d9930d7ddc37cc0f0b24","slug":"roadways-department-gears-up-for-diwali-and-bhai-dooj-preparations-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-170133-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: दिवाली और भाईदूज की तैयारी में जुटा रोडवेज विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: दिवाली और भाईदूज की तैयारी में जुटा रोडवेज विभाग
विज्ञापन
मैनपुरी। दिवाली और भाईदूज के त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर परिवहन निगम ने बस संचालन की योजना तैयार की है। बेवर डिपो दिल्ली और आगरा मार्ग पर चलने वाली बसों का विस्तार करेगा। ये बसें अब बेवर तक सीमित न रहकर कन्नौज और फर्रुखाबाद तक जाएंगी। इससे त्योहार पर यात्रियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक शिवपूजन सिंह ने बताया कि डिपो के बेड़े में कुल 54 बसें हैं। इनमें से 20-20 बसें नियमित रूप से दिल्ली और आगरा मार्ग पर संचालित होती हैं। त्योहार पर यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी के तहत बसों के मार्गों का विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली-बेवर मार्ग पर संचालित बसों को अब छिबरामऊ और कन्नौज तक विस्तारित किया जाएगा। आगरा-बेवर मार्ग पर चलने वाली बसें अब फर्रुखाबाद तक जाएंगी। इनका सफर 314 किलोमीटर से बढ़ाकर 358 किलोमीटर किया गया है। मार्गों के विस्तार से दिल्ली, आगरा, कन्नौज और फर्रुखाबाद के यात्रियों को सुविधा मिलेगी।