{"_id":"6ae8d90f56df8fed940f9234","slug":"biological-brothers-beat-up-a-young-man-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-170132-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: सगे भाइयों ने युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: सगे भाइयों ने युवक को पीटा
विज्ञापन
मैनपुरी। गांव गोशलपुर में घरेलू विवाद के चलते रविवार को घर के बाहर बैठे युवक पर दो भाइयों ने हमला बोल दिया। उसे लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर कर दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव गोशलपुर नगला गहियर निवासी भानू ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे घर के बाहर बैठा हुआ था। तभी उसके दोनों भाई सुदीप और रंजीत आए और गाली-गलौज करने लगे। जब उसने भाइयों से गालियां देने के लिए मना किया तो दोनों उग्र हो गए। उसे पीटना शुरू कर दिया। उसने यूपी 112 पर कॉल कर सूचना दी, जिसके कुछ देर बाद ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। दोनों भाई भाग निकले। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी कर ली गई है। संवाद