{"_id":"6ae8d9a723690816660bea64","slug":"attacked-after-entering-the-house-child-injured-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-170127-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: घर में घुसकर बोला हमला, बालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: घर में घुसकर बोला हमला, बालक घायल
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव प्यारपुर में एक घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा गया। 12 साल का बालक गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गांव प्यारपुर निवासी शिवप्रताप ने बताया कि एक नवंबर की रात करीब आठ बजे वह और उनका 12 वर्षीय पुत्र अंश भारती घर पर मौजूद थे। गांव के रनवीर, रामौतार, अंशुल और मुनेश घर में घुस आए। गाली-गलौज करते हुए हंगामा शुरू कर दिया, वाहनों के शीशे तोड़ दिए। उन्होंने विरोध किया तो उन्हें पत्नी और 12 वर्षीय बेटे को पीटना शुरू कर दिया। बेटे पर ईंट से प्रहार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने से पहले ही हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार किया जाएगा।