Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   A future held in pawn at the threshold of an examination

Mainpuri News: इम्तिहान की चौखट पर गिरवी रखा भविष्य

Tue, 03 Nov 2026 12:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
A future held in pawn at the threshold of an examination
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में एक युवा के बिखरते सपनों की दर्दनाक दास्तां सामने आई है। कुंवर आरसी कन्या इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर रविवार को ब्लूटूथ डिवाइस के साथ पकड़े गए अभ्यर्थी राकेश कुमार से सोमवार को आगरा एसटीएफ ने लंबी पूछताछ की। पूछताछ में उसने जो वजह बताई, उसने हैरान कर दिया। दो लाख रुपये के कर्ज की वसूली के लिए उसने पूरा भविष्य ही दांव पर लगा दिया। फिलहाल, कोतवाली पुलिस ने जिला अस्पताल में उसका चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि प्रयागराज में रहने वाले उसके एक दोस्त पर उसके दो लाख रुपये उधार थे। जब उसने रुपये मांगे तो दोस्त ने असमर्थता जताते हुए एक खतरनाक तरकीब सुझाई। दोस्त ने लालच दिया कि वह उसे परीक्षा में आसानी से पास करा देगा, जिसके बाद दोनों के बीच दो लाख रुपये का हिसाब-किताब चुकता मान लिया जाएगा। इसी बहकावे में आकर राकेश ने नकल की यह योजना बनाई। योजना के तहत उसने कान में बेहद बारीक माइक बड्स छिपा रखा था जबकि मुख्य ब्लूटूथ डिवाइस को परीक्षा कक्ष की खिड़की के पास सावधानी से रख दिया था।
विज्ञापन


बार-बार गर्दन घुमाने पर पकड़ा गया
परीक्षा शुरू होने के बाद से ही राकेश मानसिक रूप से काफी असहज था। वह बार-बार अपनी गर्दन घुमाकर इधर-उधर देख रहा था। उसकी इन हरकतों ने कक्ष में मुस्तैद निगरानी टीम का ध्यान खींच लिया और उस पर शक गहरा गया और वह पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
यह घटना सिर्फ एक अभ्यर्थी के पकड़े जाने की नहीं है, बल्कि परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान है। प्रशासन और केंद्र के बाहर सघन चेकिंग तथा मेटल डिटेक्टर से जांच की जा रही थी। ऐसे में सवाल यह उठता है कि ब्लूटूथ और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जैसे हाईटेक उपकरण मुख्य द्वार की सुरक्षा को भेदकर सीधे परीक्षा कक्ष तक कैसे पहुंच गए? क्या चेकिंग महज एक औपचारिकता बनकर रह गई थी या इसमें किसी स्तर पर लापरवाही बरती गई, यह जांच का विषय है।



अभ्यर्थी से आगरा एसटीएफ की टीम ने भी गहन पूछताछ की है। इस दाैरान यह बात सामने आई है कि प्रयागराज में रहने वाले एक दोस्त के दो लाख रुपये के कर्ज को चुकाने के चक्कर में उसने यह कदम उठाया था। मुख्य साजिशकर्ता की तलाश में पुलिस और एसटीएफ की टीमें जुटी हुई हैं, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अरुण कुमार सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed