फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Brother-in-law in broad daylight, robbed of cash, jewelery

देवर-भाभी से दिनदहाडे़ लूटे आभूषण नकदी

Wed, 13 Jul 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Wed, 13 Jul 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law in broad daylight, robbed of cash, jewelery
डाका
फीरोजाबाद निवासी देवर भाभी से कोतवाली क्षेत्र में दो बदमाशों ने तमंचा के बल पर आभूषण और नकदी लूट ली। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर बताया कि लूट करने वाले दोनों बदमाश नगला भंत के रहने वाले हैं। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में गांव में दबिश दी, लेकिन पकड़े नहीं गए।
विज्ञापन


फीरोजाबाद शहर निवासी राम कपूर, भाभी मंजू को दवा दिलाने बुधवार को बाइक से थाना औंछा क्षेत्र आए थे। दोपहर एक बजे के लगभग रास्ते में कोतवाली क्षेत्र के गांव परौख के समीप लघुशंका के लिए बाइक रोक ली। इसी दौरान नगला भंत निवासी सुशील यादव और चुन्ना वहां आ गए। उन्होंने राम के सिर पर तमंचा लगा दिया। मंजू के गले में पड़ी करीब एक तोला की जंजीर, झुमकी, मोबाइल और पर्स में रखी करीब 20 हजार की नकदी लूट ली। इसके बाद दोनों वहां से भाग गए। महिला की चीख पुकार सुनकर वहां भीड़ जुट गई। पीड़ित ने थाने में सुशील और चुन्ना के खिलाफ लूट की तहरीर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed