{"_id":"6693b09e0378ee8b320080ed","slug":"body-of-young-man-found-lying-outside-his-house-in-mainpuri-with-injury-marks-on-his-head-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: घर के बाहर मिली युवक की लाश, सिर पर मिले चोट के निशान; पत्नी बोली-हत्या की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: घर के बाहर मिली युवक की लाश, सिर पर मिले चोट के निशान; पत्नी बोली-हत्या की गई
Sun, 14 Jul 2024 04:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 14 Jul 2024 04:34 PM IST
सार
मैनपुरी में युवक की लाश घर के बाहर पड़ी मिली। उसके सिर पर चोट के निशान मिले हैं। पत्नी ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Crime Demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में युवक का शव रविवार की सुबह घर के बाहर पड़ा मिला। जानकारी मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक के सिर पर चोट का निशान नजर आ रहा था। पत्नी ने संदिग्ध मौत पर हत्या की आशंका व्यक्त की। हांलाकि किसी परिजन की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
थाना दन्नाहार क्षेत्र निवासी सनोज यादव (40) शराब पीने का आदी था। शनिवार की रात को वह शराब के नशे में धुत था। देर रात को घर के बाहर ही दरवाजे पर लेट गया था। रविवार की सुबह करीब पांच बजे सनोज की पत्नी संगीता ने दरवाजा खोला तो सामने का नजारा देख चीख निकल गई। चबूतरे के नीचे सनोज अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
चीख पुकार सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए। सनोज के सिर से खून बह रहा था। चोट का निशान भी नजर आ रहा था। सनोज की संदिग्ध मौत को लेकर पत्नी ने परिवार के ही एक व्यक्ति पर हत्या की आशंका व्यक्त की। लेकिन कोई भी लिखित तहरीर पर पुलिस को नहीं दी गई।
विज्ञापन
गांव निवासी अभिषेक ने बताया कि सनोज अत्यधिक शराब का सेवन करने के कारण नशे में गिर गया। जिस कारण उसके सिर में चोट लगी है। मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। थानाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह सनोज के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया।