फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Names of left-out youths, women, and persons with disabilities will be added to the voter list.

Mainpuri News: मतदाता सूची में जुड़ेगे छूटे युवाओं, महिलाओं और दिव्यांगों के नाम

Mon, 05 Oct 2026 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Mon, 05 Oct 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Names of left-out youths, women, and persons with disabilities will be added to the voter list.
मैनपुरी। मतदाता सूची को शुद्ध और अधिक समावेशी बनाने के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जाएगा। पहली बार मतदाता बनने के पात्र युवाओं के साथ छूटे मतदाताओं, महिलाओं और दिव्यांगजनों को चिह्नित कर उनका नाम मतदाता सूची में शामिल कराया जाएगा। अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित विभागों को अभियान में जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार पुनरीक्षण-2026 के तहत मतदाता सूची में ईपी रेशियो और जेंडर रेशियो में सुधार किया जा रहा है। इसके लिए ऐसे युवाओं को चिह्नित किया जाएगा, जो मतदाता बनने के लिए आयु पूर्ण कर चुके हैं। विद्यालयों और महाविद्यालयों की मदद से पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। अपर जिलाधिकारी श्याम लता आनंद ने कहा कि अभियान में महिला कल्याण, उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, चिकित्सा, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, ग्राम्य विकास तथा युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग भी अपने स्तर से जागरूकता और प्रचार-प्रसार अभियान चलाएंगे। अभियान में प्राप्त आवेदनों और अन्य प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed