{"_id":"6ac3e0e2554438fbc40388c5","slug":"you-wont-have-to-queue-up-for-fertilizer-mainpuri-news-c-25-1-agr1063-1177871-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: खाद के लिए लाइन नहीं लगानी पड़ेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: खाद के लिए लाइन नहीं लगानी पड़ेगी
Mon, 05 Oct 2026 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। किसानों को उर्वरकों की कालाबाजारी और लंबी लाइनों से निजात दिलाने के लिए प्रदेश सरकार ने पहल की है। किसान घर बैठे उर्वरक सेतु एप पर खाद की बुकिंग करा सकेंगे। उन्हें खाद के लिए लाइन पर नहीं लगना पड़ेगा। एआर कोऑपरेटिव जितेंद्र कुमार ने बताया कि एप का मुख्य उद्देश्य कृषकों को उनकी कृषि योग्य भूमि के लिए किसी असुविधा के उर्वरकों को उपलब्ध कराना है। इस एप के माध्यम से कृषक बिना समिति पर गए ही अपनी सुविधा अनुसार उर्वरकों की बुकिंग कर सकेंगे और उन्हें खाद लेने के लिए लाइन में लगकर प्रतीक्षा भी नहीं करनी पड़ेगी। शासन ने सहायक निबंधक को निर्देश दिए हैं कि वे जनपद में एप के माध्यम से उर्वरकों का वितरण सुनिश्चित कराएं और समिति सचिवों तथा किसानों के बीच एप की उपयोगिता और उसके उपयोग के तरीके का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।
विज्ञापन