फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Cow vigilantes staged a protest after finding a dead cow.

Mainpuri News: मृत गाय मिलने पर गो रक्षकों ने दिया धरना

Mon, 05 Oct 2026 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Mon, 05 Oct 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Cow vigilantes staged a protest after finding a dead cow.
गौशाला के बाहर प्रदर्शन करते गोरक्षा दल के कार्यकर्ता। स्रोत संगठन
मैनपुरी। विकासखंड क्षेत्र के गदाईपुर स्थित गोशाला में सोमवार रात एक गाय मृत अवस्था में मिलने से गो रक्षकों में नाराजगी फैल गई। आरोप है कि मृत गाय को कौवे नोच रहे थे। सूचना पर विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश गौरक्षा की टीम मौके पर पहुंची। गौशाला का गेट बंद था और वहां कोई कर्मचारी मौजूद नहीं मिला। इससे नाराज गोरक्षकों ने गौशाला के गेट पर धरना शुरू कर दिया। संगठन के जिलाध्यक्ष शिवम शाक्य ने बताया कि मामले की जानकारी देने के लिए ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव और एडीओ आईएसबी को कई बार फोन किया गया लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। काफी देर इंतजार करने के बाद टीम ने गोशाला के गेट पर धरना शुरू कर दिया। गो रक्षकों ने मामले की सूचना डायल 112 पर दी। गोरक्षक शिवम शाक्य के अनुसार करीब तीन घंटे तक धरना चला। जिलाधिकारी को भी मामले की जानकारी दी गई। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर भेजकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी डॉ.इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि खंड विकास अधिकारी को मौके पर जाने के लिए निर्देशित कर दिया गया है। जांच कर जो भी इसमें जिम्मेदार होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed