फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   blooming bads mein bikatee milee kitaaben

ब्लूमिंग बड्स में बिकती मिली किताबें

Mon, 10 Apr 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Mon, 10 Apr 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
blooming bads mein bikatee milee kitaaben
कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
वाणिज्य कर विभाग की टीम की छापेमारी के बाद भी स्कूल संचालकों की मनमानी नहीं रुक रही है। सोमवार को छापे के दौरान टीम को ब्लूमिंग बड्स स्कूल में कापी, किताबें बिकती हुई मिलीं। टीम ने कैशमीमो सहित कई अभिलेख सील कर दिए हैं।
विज्ञापन

स्कूलों में बिना अनुमति और पंजीकरण के कापी, किताबें, बैग, ड्रेस बेचे जाने की शिकायत पर वाणिज्य कर विभाग की टीम की छापेमारी जारी है। सोमवार को विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर सचल दल विजय सिंह विसेन, डिप्टी कमिश्नर खंड प्रथम वेदानंद ओझा, सीटीओ भंवर सिंह यादव की टीम ने बाईपास रोड स्थित ब्लूमिंग बड्स स्कूल में छापा मारा। टीम को स्कूल परिसर में बनी दुकान से कापी, किताबें, बैग, ड्रेस बिकती हुई मिलीं। टीम ने चेकिंग के बाद कैशमीमो सहित कई रिकार्ड सील कर दिए। कार्रवाई के दौरान ही स्कूल संचालक ने कई किताबें दुकान से हटाकर स्कूल के पास बने एक मकान में रखवा दीं। असिस्टेंट कमिश्नर ने बताया अभिलेख सील करने के बाद स्कूल संचालक को टीम ने नोटिस जारी कर 15 अप्रैल को अभिलेखों सहित अपना पक्ष रखने को कहा है।
विज्ञापन


गोदाम पर मिला बिक्री का 1.50 लाख कैश
मैनपुरी (ब्यूरो)। वाणिज्य कर विभाग की टीम ने सिंधिया तिराहे के पास की दुकान में बनाए गए गोदाम पर छापा मारा। इस गोदाम से एसबीआरएल तथा सेंट थामस स्कूल की कापी, किताबें, बैग, ड्रेस बेची जा रही थीं। मौके पर मिला युवक खरीद का पर्चा नहीं दिखा सका। दुकान की गोलक में रखी बिक्री की 1.50 लाख की नकदी पाई गई। युवक ने बताया राजीव बुक डिपो का माल है। मगर वह बुक डिपो से संबद्ध में कोई अभिलेख नहीं दिखा सका। दुकान का पंजीयन भी नहीं मिला। टीम ने दुकान मालिक को 15 अप्रैल को अभिलेखों सहित अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed