फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   BJP will strongly booth

बूथ की मजबूती से बनेगी भाजपा की सरकार

Sat, 22 Oct 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sat, 22 Oct 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
BJP will strongly booth
बूथ की मजबूती से बनेगी भाजपा की सरकार - फोटो : अमर उजाला
भाजपा में बूथ अध्यक्ष ही नेता है। वह पार्टी की महत्वपूर्ण इकाई का अध्यक्ष है। जब बूथ अध्यक्ष मजबूती से काम करेगा तो निश्चित तौर पर भाजपा की ही सरकार बनेगी। प्रदेश की जनता सपा के कुशासन से तंग आ चुकी है। यह कहना है भाजपा के प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया का।
विज्ञापन

शनिवार को नगर के स्टेशन रोड स्थित एक मैरिज होम में हुए बूथ सम्मेलन में उन्होंने कहा भाजपा विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। कार्यकर्ता ही पार्टी का नेता है। आम कार्यकर्ता देश का प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री तक केवल भाजपा में ही बन सकता है। विधानसभा चुनाव में भाजपा की ही सरकार बनेगी। प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल बन चुका है। ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने कहा बूथ अध्यक्ष की दम पर ही भाजपा सरकार बनाएगी। पार्टी में कार्यकर्ता का सम्मान और स्वाभिमान सुरक्षित है।
विज्ञापन

जिला प्रभारी पूर्व एमएलसी हरनाथ सिंह यादव ने कहा भाजपा के पक्ष में प्रदेश में बन रहे माहौल को देखकर अन्य राजनीतिक दल बौखला गए हैं। मीडिया प्रभारी सौरभ दुबे ने बताया कि रविवार को किशनी और भोगांव विधानसभा क्षेत्र में सम्मेलन होगा। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता भदौरिया, पूर्व प्रदेश महासचिव रामनरेश अगिभनहोत्री, जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, पूर्व विधायक अशोक चौहान, नरेंद्र सिंह राठौर, अरविंद तोमर, मदन चौहान, शिवदत्त भदौरिया, राहुल चतुर्वेदी, प्रेमसिंह शाक्य, राहुल राठौर, मंजूषा चौहान ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में रमा तिवारी, शिवओंकार नाथ पचौरी, करनपाल सिंह, प्रदीप चौहान, अनुराग पांडेय, अजयपाल सिंह, सौरभ दुबे, संजय चौहान, अनूप मिश्रा, अहिवरन सिंह, अमित गुप्ता, राहुल प्रताप सिंह, रामभान तोमर, अमित गुप्ता, संजय टायसन, पप्पे मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed