{"_id":"6a14932ca36441e9d002bdbc","slug":"after-asking-about-caste-youths-were-held-hostage-and-beaten-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-160019-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: जाति पूछने के बाद युवकों बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: जाति पूछने के बाद युवकों बंधक बनाकर पीटा
विज्ञापन
फोटो18 पिटाई में घायल उमाकांत। संवाद
- फोटो : टूंडला के राजा का ताल में मौन जुलूस निकालते जैन समाज के लोग संगठन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
किशनी।
थाना क्षेत्र में अनुसूचित जाति के तीन युवकों से जाति पूछने के बाद ट्यूबवैल की कोठरी में बंधक बना, लाठी-डंडों से पीटा गया, जातिसूचक गालियां देकर अपमानित किया गया। एक बार परिजन बचाने पहुंचे तो उन्हें भगा दिया गया। दोबारा में पुलिस के साथ जाने पर तीनों युवकों को थाने लाया गया, सोमवार को उपचार के लिए पीजीआई सैफई रेफर किया गया है।
थाना क्षेत्र के मनिगांव निवासी उमाकांत कठेरिया, विकास कुमार और सचिन सिंह के साथ शनिवार शाम कुसुमरा बाजार से घर वापस आ रहे थे। जब वह ढढौंस गांव के पास पहुंचे। रास्ते में गोविंद तिवारी, दीपक पांडेय दाे अन्य साथियों के साथ शराब पी रहे थे। साइड से निकलते समय उमाकांत की बाइक फिसल कर शराब पी रहे इन लाेगों पर गिर गई। इसी बात से गोविंद, दीपक व साथी उग्र हो गए। पहले तो तीनों युवकों की जाति पूछी, इसके बाद जातिसूचक गालियां देकर अपमानित करते हुए पकड़ कर पास ही ट्यूबवैल की कोठरी में ले गए। बंधक बना कर तीनों को लाठी-डंडों से पीटा, उन्हें जबरदस्ती शराब भी पिलाई। देर रात को जब युवकों के परिजन को पता चला तो वह लोग कोठरी पर पहुंचे, आरोपियों ने धमका कर भगा दिया। जिसके बाद यूपी 112 पर सूचना दी गई। तीनों युवकों को कोठरी से बाहर निकालने के बाद थाने लेकर आई।
विज्ञापन
क्षेत्रीय विधायक पहुंचे, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
क्षेत्रीय विधायक ब्रजेश कठेरिया ने घटना की जानकारी ली। पुलिस से कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। सोमवार को उमाकांत, विकास व सचिव का सीएचसी पर मेडिकल कराया गया। वहां से तीनों को पीजीआई सैफई रेफर कर दिया गया। पुलिस घटना को अंजाम देने वालों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
लोहे की पत्ती से पैर जलाने का आरोप
तीनों युवकों को बंधक बनाकर पीटने व जातिसूचक गालियां देकर अपमानित करने की प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। मगर, उमाकांत ने आरोप लगाया कि कोठरी में बंधक बनाकर पीटने के दौरान लोहे की गर्म पत्ती से पैर भी जलाया गया। करीब तीन घंटे तक उन्हें बंधक बनाकर यातनाएं दी जाती रहीं। जब उमाकांत से एफआईआर में पत्ती से जलाने की घटना का जिक्र न किए जाने के बारे में पूछा गया तो कहा कि प्राथमिकी भाई ने दर्ज कराई है। भाई का कहना है कि जिस समय प्राथमिकी दर्ज कराई, उस समय भाई ने इस बारे में बताया नहीं था। वह लोग घबराए हुए थे। जिस वजह से इस बात का जिक्र वह लोग एफआईआर में नहींं कर सके।
वर्जन
युवकों को पीटने के मामले में गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है, प्राथमिकी के अलावा जो आरोप लगाए जा रहे हैं। उस बारे में जानकारी नहीं है। जांच की जाएगी, जो भी सत्यता होगी। उसी के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
रामकृष्ण द्विवेदी, सीओ भोगांव।

फोटो18 पिटाई में घायल उमाकांत। संवाद- फोटो : टूंडला के राजा का ताल में मौन जुलूस निकालते जैन समाज के लोग संगठन

फोटो18 पिटाई में घायल उमाकांत। संवाद- फोटो : टूंडला के राजा का ताल में मौन जुलूस निकालते जैन समाज के लोग संगठन

फोटो18 पिटाई में घायल उमाकांत। संवाद- फोटो : टूंडला के राजा का ताल में मौन जुलूस निकालते जैन समाज के लोग संगठन