फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   aarakshan keval naukaree nahin, hissedaaree ka maamala: baaboo sinh

आरक्षण केवल नौकरी नहीं, हिस्सेदारी का मामला: बाबू सिंह

Sun, 15 Jan 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sun, 15 Jan 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
aarakshan keval naukaree nahin, hissedaaree ka maamala: baaboo sinh
संबोधित करते बाबू सिंह कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आरक्षण केवल नौकरी नहीं बल्कि हिस्सेदारी का मामला है। वोट की ताकत से भविष्य बनाने का मौका एक बार फिर आया है। जो लोग मौके का फायदा नहीं उठा पाते वह समय निकलने पर पछताते हैं। यह बातें जन अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूसिंह कुशवाहा ने रविवार को कहीं।
विज्ञापन


नगर के क्रिश्चियन मैदान में मंच के बैनर तले आयोजित आरक्षण समर्थक रैली में उन्होंने कहा हमारी सरकार बनने पर शिक्षा प्रणाली में बदलाव किया जाएगा। जाति, धर्म, सांप्रदायिकता, गंदी राजनीति के आधार पर समाज में घृणा फैलाकर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। 70 सालों से सभी दल झूठे वादे कर केवल वोट हासिल कर रहे हैं। राष्ट्रीय महासचिव रामसनेही ओमरे ने कहा समाज के साथ अभी बहुत अन्याय हुआ है अब समाज शांत नहीं रहेगा। सरकारी नौकरी से लेकर शासन सत्ता तक अधिकार लिया जाएगा। इरफान इरशाद खां ने कहा अल्पसंख्यकों को केवल वोट समझने वाले दलों को अब सबक सिखाया जाएगा। किसी भी पार्टी को जिताने में हमारी भूमिका रहती है। संख्या के हिसाब से आज तक हिस्सेदारी नहीं दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष मूलशरण निषाद ने कहा प्रदेश में हमारी सरकार बनते ही किसानों के कर्जे माफ कर महिलाओं और युवाओं को रोजगार का अधिकार दिया जाएगा। शिक्षा प्रणाली में बदलाव भी लाया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर हरपाल प्रजापति, राजेंद्र पाल, सुरेंद्र गुप्ता, बालजीत कुशवाहा, वीरेंद्र प्रजापति, लखनलाल चौधरी, संजय राजभर, प्रहलाद मौर्य ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता खुशीराम पाल ने तथा संचालन महेंद्र कुशवाहा ने किया। आयेाजक विनय शाक्य ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक की तरह दी नसीहत
मैनपुरी (ब्यूरो)। बाबूसिंह कुशवाहा ने शिक्षक की तरह समर्थकों को पाठ पढ़ाया। कहा वोट की कीमत पहचानो, वोट से राजा बनता है। राजा निर्णय लेता है। सीएम, पीएम भी राजा होते हैं। आयोग में उनके ही लोग होते हैं जो उनके इशारों पर काम करते हैं। अपनी ताकत से अपना राजा चुनो तभी अपना अधिकार मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed