फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   A young man was beaten up for chasing away a dog that had entered his kitchen.

Mainpuri News: रसोई में घुसे कुत्ते को भगाने पर युवक को पीटा

Thu, 05 Feb 2026 11:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
A young man was beaten up for chasing away a dog that had entered his kitchen.
थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव नसीरपुर भाग शंकरपुर में रसोई में घुसे कुत्ते को युवक ने भगा दिया। इसी बात से नाराज होकर आरोपी मां बेटे ने उसकी पिटाई कर दी। शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कुर्रा क्षेत्र के गांव नसीरपुर भाग शंकरपुर निवासी महाराम मेहनत मजदूरी कर भरण पोषण कर रहे हैं। पुत्र की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। 24 जनवरी को एक कुत्ता उनके घर में घुस आया और रसोई में रखी रोटियां खा गया। पता लगने के बाद डंडा दिखा कर कुत्ते को घर से बाहर भगा दिया। इसी बात को लेकर गांव के सोनू और सरिता देवी ने घर आकर गाली-गलौज की। अगले दिन मां बेटे ने उनकी लाठी-डंडों से पिटाई की। आरोपी जान से मार डालने की धमकी देकर भाग गए। प्रभारी निरीक्षक विक्रांत गुर्जर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed