फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   बुखार बन जानलेवा, दो की मौत

बुखार बन जानलेवा, दो की मौत

Fri, 27 Jun 2014 05:30 AM IST
Mainpuri
Mainpuri Updated Fri, 27 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में बुखार जानलेवा बनने लगा है। जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित एक वृद्धा सहित दो की मौत हो गई। 69 रोगियों को चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज दिया। 23 रोगियों की मलेरिया और टाइफाइड जांच कराई गई।
विज्ञापन

थाना कोतवाली क्षेत्र के नगला कीरत निवासी बंटू (30) पुत्र सुरेंद्र सिंह को कुछ दिन से बुखार आ रहा था। परिवारीजन इधर-उधर इलाज कराते रहे। हालत बिगड़ने पर परिवारीजन जिला अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान बंटू की मौत हो गई। थाना कोतवाली क्षेत्र के देवी रोड निवासी मुन्नी देवी (70) को बुखार आने से गंभीर हालत में परिवारीजन जिला अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान मुन्नी देवी की गुरुवार को मौत हो गई। जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित होने पर 69 रोगी पहुंचे। चिकित्सकों ने सभी का उपचार किया। 23 रोगियों को आशंका पर मलेरिया और टाइफाइड की जांच कराई। जिला अस्पताल के आपातकालीन चिकित्साधिकारी डाक्टर आरके सिंह का कहना है कि बुखार को कई लोग अनदेखा कर देते हैं। कई या तो झोलाछाप या स्वयं ही दवा लेकर खा लेते हैं। विशेषज्ञ चिकित्सक के परामर्श से ही दवा खानी चाहिए। उनके पास कई रोगी ऐसे पहुंचते हैं जिनकी गलत इलाज से हालत बिगड़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed