{"_id":"d49a3e3e1f414198cf020b365cb5b140","slug":"15-minutes-by-rain-relief-from-the-heat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 मिनट की बारिश ने दी गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 मिनट की बारिश ने दी गर्मी से राहत
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। दोपहर तक भले ही चटख धूप के बीच उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे हों लेकिन दोपहर बाद करीब ढाई बजे से 15 मिनट तक हुई बारिश ने लोगों के चेहरे खिला दिए। इस दौरान इस कदर काली घटाएं उमड़ी कि दिन में रात जैसा अंधेरा छा गया। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने सुहावने मौसम का अहसास करा दिया। देर शाम तक आसमान पर छाईं काली घटाएं और बीच-बीच में रिमझिम बारिश और बारिश का संकेत दे रही है। मौसम का अचानक बदला मिजाज फसलों के लिए शुभ संकेत माना जा रहा है।
शनिवार को दोपहर करीब दो बजे तक चटख धूप और उमस भरी गर्मी से बेचैन लोगों को तब राहत मिली जब करीब ढाई बजे अचानक आसमान पर काली घटाएं घिर आईं। शहर में करीब 15 मिनट तक हुई बारिश से लोगों के चेहरे खिल उठे। देर शाम तक काली घटाओ के चलते अंधेरा सा छाया रहा। बीच-बीच में हल्की-फुल्की बूंदाबांदी और तेज ठंडी हवाओं ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। मौसम का मिजाज बदला तो बाजारों में भी रौनक आ गई।
अचानक हुए ठंडे मौसम के बीच बच्चे सर्वाधिक उत्साहित नजर आए। जगह-जगह बच्चे खेलते देखे गए। ठंडी हवाओं के साथ करीब 15 मिनट तक हुई बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से निजात दिलाई वहीं कई स्थानों पर कुछ देर के लिए जलभराव की समस्या पैदा हो गई। उधर किशनी में करीब आधा घंटे तक तेज बारिश होने से सड़कों और गलियों में जलभराव हो गया। भोगांव, बेवर, कुरावली, करहल, घिरोर में भी बारिश से लोग खुश नजर आए। कई दिनों की भीषण गर्मी के बाद हुई बारिश और बदले मौसम के मिजाज को कृषि क्षेत्र के लिए शुभ संकेत माना जा रहा है। खासकर धान की फसल को अभी और पानी की जरूरत है। किसानों के अनुसार अभी तक जो बारिश हुई है वह धान की फसल के लिए पर्याप्त नहीं मानी जा सकती।