{"_id":"aad27382c0e7a5cb1e76bc1c484cd73b","slug":"-hindi-news-273","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टर प्रतियोगिता में सोनाली और अपूर्वा ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टर प्रतियोगिता में सोनाली और अपूर्वा ने मारी बाजी
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सीआरबी पब्लिक स्कूल में पोस्टर प्रतियोगिता कराई। यह प्रतियोगिता कन्या भ्रू्ण हत्या, दहेज प्रथा, आतंकवाद के अलावा पर्यावरण संरक्षण आदि विभिन्न विषयों पर हुई। प्रतियोगिता में लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
पोस्टर प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में छात्रा सोनाली चौहान ने प्रथम, अभिषेक तोमर ने द्वितीय और शाहीन बानों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर वर्ग में अपूर्व चौहान ने प्रथम, आकाशी शाक्य ने द्वितीय, नारायन गुप्ता ने तीसरा स्थान प्राप्त कर बाजी मारी। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका एबीवीपी के नगर अध्यक्ष गौरव राजपूत, जिला संयोजक राहुल चंदेल ने निभाई। विद्यार्थी परिषद द्वारा दोनों वर्गों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे प्रतियोगियों को कला शिक्षिका रीना मिश्रा, कोआर्डिनेटर शालू गंभीर, शैलेंद्र मिश्रा, दिलीप प्रताप सिंह द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। इस मौके पर संगठन मंत्री अवधेश कुमार, मीडिया प्रभारी शिवम् वर्मा, युवराज सिंह राजावत, सोनू मिश्रा, कालेज अध्यक्ष सृष्टि राजावत सहित समस्त विद्यालय मौजूद था।