फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   yuth

Mahoba News: ये बुंदेली युवाओं का हुनर...तू देख बउआ

Sun, 08 Jan 2023 05:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
yuth
महोबा। बुंदेलखंड में फिल्मों के प्रति लगातार युवाओं का क्रेज बढ़ता जा रहा है। इन दिनों युवा थिएटर की बारीकियां समझने के साथ रंगमंच पर खुद को आजमाते नजर आ रहे हैं। युवाओं का थिएटर की ओर बढ़ता आकर्षण उनके हुनर को तराशने में बखूबी मदद कर रहा है। अपना हुनर दिखाने के लिए युवा सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन

गांधीनगर निवासी अंश कश्यप बुंदेलीवुड के संस्थापक हैं। खुद को एक फिल्म टीचर व डायरेक्टर के रूप में देखने की इच्छा ने उन्हें रंगमंच से जोड़ दिया। अपनी जॉब के साथ वह फिल्मी दुनिया में पूरी तरह से खुद को स्थापित करने में जुटे हैं। पांच युवा उनके साथ शॉर्ट फिल्में और विभिन्न एलबम में काम कर चुके हैं। बुंदेली भाषा की फिल्मों व गानों को खूब सराहना मिली है।
विज्ञापन

रितिक भारद्वाज बताते हैं कि शुरू से ही उनका थिएटर की ओर रुझान रहा है। वह अपना कॅरिअर भी इसी में बनाना चाहते हैं। सोशल मीडिया ने प्रतिभा दिखाने का प्लेटफॉर्म दिया। शॉर्ट फिल्मों और गानों में प्रशंसा मिलने से वह गदगद हैं। आगे भी रंगमंच से जुड़े रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधीनगर निवासी एजे रॉक ने बताया कि साल 2010 से उन्होंने मुंबई में चार साल काम किया। कुछ एड फिल्म और एलबम में पर्दे के पीछे का काम किया। अब बुंदेलखंड में शॉर्ट फिल्म में मुख्य किरदार की अदाकारी करने का मौका मिला। उनका सपना अच्छे सीरियल व फिल्म में जाने का है।
अनुज गुप्ता बताते हैं कि एएमबी फिल्म प्रोडक्शन हाउस बुंदेलखंड के युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका दे रहा है। वह शॉर्ट फिल्मों में खुद को आजमा रहे हैं। यूट्यूब पर बुंदेली भाषा में गीत और शॉर्ट फिल्में पसंद की जा रही हैं। फिल्म करने से उन्हें सुकून व आत्मबल मिलता है।

अंश कश्यप के साथ काम करने वाले युवा होली मोरे संगे मना ले, मोरी सनम, तेरे आगोश में, सांवरे वीडियो एलबम के अलावा शॉर्ट फिल्म लैपटॉप, कोरोना, हम हैं समाजसेवक बना चुके हैं। पिछले माह शॉर्ट फिल्म कोरोना के लिए जनपद झांसी में सम्मानित किया जा चुका है। अंश कश्यप को बुंदेलखंड गौरव सम्मान और झांसी में एचीवमेंट सम्मान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed