फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Youth reached police station after consuming poison, died during treatment in Jhansi

Mahoba News: जहर खाकर थाने पहुंचे युवक की झांसी में इलाज के दौरान मौत

Wed, 01 Jan 2025 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 01 Jan 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Youth reached police station after consuming poison, died during treatment in Jhansi
श्रीनगर (महोबा)। तीन दिन पहले जहर खाकर थाने पहुंचे किशोरी को भगा ले जाने के आरोपी की झांसी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

इस मामले में किशोरी के पिता पर युवक को जहर खिलाने की रिपोर्ट पहले से दर्ज है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद धाराओं में बढ़ोतरी की बात कह रही है।
कस्बे के एक मोहल्ला निवासी आशाराम उर्फ आशीष दो माह पहले 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। इसकी रिपोर्ट किशोरी के पिता ने थाना श्रीनगर में दर्ज कराई थी। 29 दिसंबर को किशोरी अपने पिता के साथ थाने पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी आशाराम भी थाने पहुंच गया था।
विज्ञापन

युवक के जहर खाकर आने पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया था। वहां से उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। इस दौरान युवक के पिता ने किशोरी के पिता पर बेटे को जहर खिलाने का आरोप लगाया था। इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की देर रात झांसी में भर्ती आशाराम की उपचार दौरान मौत हो गई। थानाध्यक्ष शिवपाल सिंह का कहना है कि युवक की मौत हो गई है। इस मामले में लड़की के पिता पर मुकदमा दर्ज है। धाराओं में बढ़ोतरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed