फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Pregnant women will now undergo TORCH testing within the district itself.

Mahoba News: अब जिले में ही होगी गर्भवती महिलाओं की टॉर्च जांच

Fri, 25 Sep 2026 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Pregnant women will now undergo TORCH testing within the district itself.
आरिफ अंसारी
विज्ञापन

महोबा। जिला अस्पताल में अब गंभीर गर्भवती महिलाओं की टॉर्च जांच हो सकेगी। इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब में स्थापित कोवास मशीन से यह मुमकिन हाे सकेगा। पहले गंभीर महिलाओं को जांच कराने के लिए छतरपुर, झांसी, बांदा, कानपुर आदि जिलों में जाना पड़ता था लेकिन अब जिले में ही टॉर्च टेस्ट होने से तीमारदारों के रुपये और समय की बचत होगी।
पुरुष अस्पताल की अत्याधुनिक लैब में पांच माह पहले 40 लाख रुपये की लागत से कोवास मशीन लगाई गई थी। मशीन रीजेंट और प्रशिक्षण के अभाव में संचालित नहीं हो पा रही थी। सोमवार को लखनऊ से जिला अस्पताल आए इंजीनियर आशीष सिंह ने आठ कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया। इसके बाद से मशीन संचालित कर जांच रिपोर्ट दी जाने लगी है। मशीन से थायराइड, विटामिन डी, विटामिन बी-12, हार्मोन, टॉर्च टेस्ट की 100 से अधिक जांचें 20 मिनट में मिल जाएगी। इससे मरीजों को घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि कोवास मशीन को संचालित कर लैब कर्मचारियों को मास्टर ट्रेनर से प्रशिक्षण दिया गया है। महिला जिला अस्पताल में प्रतिदिन 500 से अधिक गर्भवती महिलाओं की इलाज कराने क लिए भीड़ जुटती हैं। गंभीर महिलाओं को भर्ती कर जरूरी जांच कराने की सलाह दी जाती है। सीएमएस डॉ. रमाकांत चौरिहा का कहना है कि महिला अस्पताल में टॉर्च टेस्ट की सुविधा नहीं थी। कोवास मशीन से जांच आसानी से हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed