फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Youth Killed in Collision with Roadways Bus; Companion Critical

Mahoba News: रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत, साथी गंभीर

Sun, 31 May 2026 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Youth Killed in Collision with Roadways Bus; Companion Critical
फोटो 31 एमएएचपी 10 परिचय-मृतक विनोद अनुरागी (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
महोबा। कानपुर-सागर हाईवे पर कस्बा कबरई स्थित एक पेट्रोल पंप के पास शनिवार रात रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है।
विज्ञापन

थाना खन्ना के कहरा गांव निवासी विनोद अनुरागी (20) शनिवार रात बाइक से लुहेड़ी निवासी उदयभान (30) के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी कबरई पहुंचाया। यहां हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

झांसी ले जाते समय रास्ते में विनोद की मौत हो गई। उदयभान का उपचार चल रहा है। युवक के फुफेरे भाई धर्मेंद्र ने बताया कि रोडवेज बस की टक्कर से विनोद की जान गई है। थानाध्यक्ष कबरई सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि बस चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य सड़क हादसों में पांच घायल
महोबा। थाना क्षेत्र के पनवाड़ी के नगाराघाट निवासी जवाहर (27) रात में बाइक से पड़ोसी अरविंद (28) के साथ घर जा रहा था। रास्ते में कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी तरह नैगवां निवासी श्रीराम, रिवई निवासी हरिराम और ज्योरहा निवासी रेखा अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed