{"_id":"6ab01c64ba2f3249b50cd8a3","slug":"youth-dies-of-fever-14-patients-admitted-in-24-hours-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-128956-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बुखार से युवक की मौत 24 घंटे में 14 मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बुखार से युवक की मौत 24 घंटे में 14 मरीज भर्ती
विज्ञापन
फोटो 20 एमएएचपी 02 परिचय-जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद
महोबा। संक्रामक बीमारियों का कहर जारी है। शनिवार को बुखार की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे में 14 मरीजों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं निजी क्लीनिकों में भी उल्टी, दस्त, बुखार, पेटदर्द, निमोनिया आदि के मरीजों की भरमार है।
रविवार को जिला अस्पताल की ओपीडी बंद होने से इमरजेंसी वार्ड में मरीजों की भीड़ जुटी। ड्यूटी में तैनात डॉ. नवीन चौहान ने मरीजों का उपचार दिया। इस दौरान 40 से अधिक मरीज संक्रामक बीमारियों से पीड़ित पहुंचे। बुखार और डायरिया से ग्रसित रिफाकत, गेंदाबाई, अहान, एकता, शिव, ओमजी, नमन, मयंक, आर्यन, सीमा, गेंदारानी, शफीक, आशिक व अभिनंदन को भर्ती किया गया।
वहीं शहर के मोहल्ला मलकपुरा निवासी प्रेमचंद्र चौरसिया (40) एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित था। शनिवार की रात तेज बुखार होने पर उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन अचेत अवस्था में उसे जिला अस्पताल लाए लेकिन उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव घर ले गए। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेश कुमार का कहना है कि मौसम में बदलाव से लोग विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है।