{"_id":"66aa8ea30a7c629e40009b64","slug":"youth-dies-in-head-on-collision-between-bikes-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-108090-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत
Thu, 01 Aug 2024 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Thu, 01 Aug 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
महोबा। लवकुशनगर-महोबा मार्ग पर पुरा दिदवारा खनिज बैरियर के पास बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई।
दूसरी बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
मध्य प्रदेश के जनपद छतरपुर के दिदवारा गांव निवासी पुन्ना अहिरवार (20) मंगलवार की रात बाइक से कस्बा कबरई जा रहा था। तभी रास्ते में खनिज बैरियर के पास मोड़ पर सामने से आ रही दूसरे बाइक सवार लकी चौरसिया (18) निवासी दिदवारा से उसकी भिड़ंत हो गई।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 नंबर एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने लकी को मृत घोषित कर दिया। पुन्ना की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।
विज्ञापन
बुधवार को अस्पताल पहुंचे मृतक के छोटे भाई विष्णु ने बताया कि लकी चार-भाई बहनों में सबसे बड़ा था। वह पिता संतोष के साथ छह बीघा भूमि में खेती-किसानी करता था।
मंगलवार को वह पीठ के नीचे फोड़ा होने पर महोबा में इलाज कराकर बाइक से लौट रहा था। परिवार में भाई के अलावा मां जमुनादेवी, बहन आकांक्षा व दीक्षा हैं। कोतवाल नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दुर्घटना की जांच कराई जा रही है।