फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Hundreds of vehicles remained stuck in a traffic jam on the highway for an hour and a half.

Mahoba News: हाईवे पर डेढ़ घंटे जाम फंसे रहे सैकड़ों वाहन

Mon, 21 Sep 2026 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of vehicles remained stuck in a traffic jam on the highway for an hour and a half.
फोटो 21 एमएएचपी 19 परिचय-कस्बा कबरई में कानपुर-सागर हाईवे पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
कबरई (महोबा)। झांसी-मिर्जापुर व कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुगौरा चौकी के पास सोमवार की दोपहर लगे जाम में सैकड़ों वाहन फंस गए। निर्माणाधीन फोरलेन के दोनों ओर से वाहनों की निकासी कराई जा रही है। गलत साइड में वाहनों के जाने से जाम लग गया। जाम में रोडवेज बसें भी फंसी रहीं। डेढ़ घंटे तक लंबा जाम लगा रहने से वाहनों में सवार लोग परेशान रहे। बाद में पुलिस ने एक-एक कर वाहनों को निकलवाया। तब आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन

महोबा से कबरई तक कानपुर-सागर और झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग एक ही सड़क पर है। इस समय हाईवे पर फोरलेन सड़क का निर्माण किया जा रहा है। वाहनों को गलत तरीके से निकालने में गुगौरा के पास चल रहे पुल निर्माण स्थल के निकट जाम लग गया। देखते-ही-देखते जाम दो किमी लंबा हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। हाईवे पर आने व जाने के लिए अलग-अलग लेन होने के बावजूद जाम लगने से सैकड़ों छोटे-बड़े वाहनों के साथ सवारी वाहन भी फंस गए।
विज्ञापन

इससे वाहन में सवार लोगों को परेशानी हुई। गर्मी के चलते जाम में फंसे लोग बिलबिलाते रहे। प्यास लगने पर उन्हें पेयजल के लिए परेशान होना पड़ा।
हाईवे से होते हुए जनपद कानपुर, लखनऊ, उन्नाव, फतेहपुर, हमीरपुर, बांदा, प्रयागराज, कौशांबी, कर्वी, चित्रकूट आदि स्थानों पर जाने वाले वाहनों को डेढ़ घंटे तक जाम के झाम से जूझना पड़ा। साथ ही इस हाईवे से होकर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन भी जाम में फंस रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वाहन गंतव्य के लिए रवाना हुए लेकिन कतारें लंबी होने के चलते काफी देर तक वाहन सड़क पर रेंगते रहे।थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह का कहना है कि गुगौरा के पास पुल निर्माण कार्य चल रहा है। वाहनों के गलत तरीके से निकलने के कारण कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बनी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को सही रास्ते से निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed