{"_id":"5dd8293b8ebc3e54a230db65","slug":"youth-came-to-the-wedding-ceremony-in-suspicious-circumstances-mahoba-news-knp527540062","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में आए युवक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी समारोह में आए युवक की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। शादी समारोह में आए एक युवक की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। घटना से खुशियां मातम में बदल गईं। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
ग्राम बिलरही निवासी जगदीश (40) पुत्र सुमेर अहिरवार कस्बा श्रीनगर के मोहल्ला बड़ापुरा निवासी कूरा अहिरवार की पुत्री की शादी में शामिल होने आया था। गुरुवार रात अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। तब शादी समारोह में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तत्काल 108 नंबर एंबुलेंस को दी गई। परिजन व रिश्तेदार आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के चचेरे भाई मातादीन ने थाना श्रीनगर में तहरीर देकर बताया कि जगदीश की हालत अचानक खराब होने से उसकी मौत हो गई। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। थाना प्रभारी राकेश सरोज का कहना है कि मृतक के भाई की तहरीर पर सूचना दर्ज कर ली गई है।