फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Woman dies in suspicious circumstances, accused of murder in mahoba

महोबा: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Sun, 23 Aug 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Woman dies in suspicious circumstances, accused of murder in mahoba
महोबा। शहर के मोहल्ला सत्तीपुरा में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला के पिता ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर ससुरालीजनों पर बेटी को प्रताड़ित करने व हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मोहल्ला सत्तीपुरा निवासी हरीराम ने अपनी पुत्री जयंती की शादी सात वर्ष पहले मोहल्ले के ही भगवानदीन पुत्र हरदयाल के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन जयंती को प्रताड़ित करने लगे। पिता ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले उसकी बेटी को ठीक से भोजन भी नही देते थे।
विज्ञापन

शनिवार को ससुरालीजन जयंती को झाड़ फूंक कराने के लिए बाहर ले गए और कुछ दवा खिला दी। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और देर शाम जिला अस्पताल में मौत हो गई। जयंती के तीन बच्चे गोलू (6), वैष्णवी (4) व काजल (2) हैं, जिनका घटना के बाद से रो-रोकर बुरा हाल है। पिता हरीराम ने मामले की जांच कराकर ससुरालीजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed