फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Water is available once in 48 hours, causing distress to the residents.

Mahoba News: 48 घंटे में एक बार मिलता है पानी, शहरवासी परेशान

Thu, 05 Feb 2026 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 05 Feb 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Water is available once in 48 hours, causing distress to the residents.
महोबा। उर्मिल बांध पानी से लबालब होने के बाद भी शहरवासियों को दो दिन में सिर्फ एक बार ही पानी मिल रहा है। पर्याप्त पानी न मिलने की वजह से शहरवासियों समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद इसके जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

उर्मिल बांध उत्तरप्रदेश व मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित है। उर्मिल बांध की अधिकतम भंडारण क्षमता 237.43 मीटर और न्यूनतम भंडारण क्षमता 228.30 है। उर्मिल बांध में इस समय 235.60 मीटर पानी उपलब्ध है। शहर में महोबा पेयजल पुनर्गठन योजना के तहत यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित उर्मिल बांध से पानी की सप्लाई दी जाती है। इसके लिए कस्बा श्रीनगर में वॉटर फिल्टर प्लांट बनाया गया है। वर्तमान में निजी कंपनी की ओर से शहर में पेयजल सप्लाई का काम देखा जा रहा है। निजी कंपनी की ओर से शहरवासियों को दो दिन में सिर्फ एक बार ही पानी की सप्लाई दी जा रही है।
विज्ञापन

नल के माध्यम से शहर में दस हजार से ज्यादा घरों में पानी पहुंचता है। दो दिन में एक बार पानी मिलने से लोग परेशान हैं। सबसे ज्यादा परेशानी शहर के ऊंचाई वाले इलाकों में हो रही है। हवेलीदरवाजा, बड़ीहाट, नयापुरा नैकाना आदि मोहल्लों में लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। निजी कंपनी के प्रबंधक शैलेंद्र सिंह का दावा है कि शहर में प्रतिदिन सप्लाई दी जा रही है। सिर्फ बड़ीहाट, मकनियांपुरा व जकरियापीर मोहल्ले में दो दिन में एक बार सप्लाई दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

प्रतिदिन मिलना चाहिए पानी
मकनियांपुरा निवासी बिलाल खान का कहना है कि पेयजल सप्लाई प्रतिदिन मिलना चाहिए। दो दिन में एक दिन पेयजल सप्लाई मिलने से परेशानी होती है। इस समस्या का समाधान होना चाहिए।

बिलाल खान। संवाद
------------

सुबह तीन बजे आता है पानी
युवा सैफ कहते हैं कि कहीं-कहीं पेयजल सप्लाई सुबह तीन बजे से दी जाती है। इतनी सुबह पानी भरने में लोगों को परेशानी होती है। पेयजल सप्लाई को प्रतिदिन नियमित व समय से मिलना चाहिए।
सैफ, कस्बावासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed