{"_id":"60dcb17b8ebc3e73767779eb","slug":"water-civic-mahoba-news-mahoba-news-knp6373314149","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलों में नहीं आ रहा पानी, संकट गहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलों में नहीं आ रहा पानी, संकट गहराया
विज्ञापन
दूरदराज से साइकिल पर पानी लेकर जाता युवक
- फोटो : MAHOBA
कुलपहाड़। कस्बा के पठवापुरा व टिलवापुरा में पानी की किल्लत के चलते मोहल्लावासी परेशान हैं। बोरिंग फेल हो जाने से पिछले चार महीने से नलों में पानी नहीं आया है। एक टंकी के भरोसे ही पेयजल व्यवस्था है जिसमें समय से पानी नहीं आता है। ग्रामीण दूरदराज से पानी लाने को मजबूर हैं।
कस्बा के टिलवापुरा मोहल्ले के बाशिंदे पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। जल संस्थान ने यहां 85 कनेक्शन हैं लेकिन किसी भी घर में पिछले चार महीने में पानी नहीं पहुंचा है। धर्मेंद्र कुमार कहते हैं यदि जल संस्थान चाहे तो सुगिरा निकास में लगे ट्यूबवेल द्वारा पानी सप्लाई की जा सकती है लेकिन पाइपलाइन आज तक नहीं डाली गई है। समस्या को लेकर कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन समाधान नहीं हो सका है।
मोहल्ले के अखिलेश कुमार ने 450 फीट गहराई बोरिंग कराई लेकिन पानी एक बूंद भी नहीं निकला। राकेश, महेंद्र, सुरेश, जानकी राम दुलारी आदि का कहना है कि वोट के लिए तो प्रत्याशी यहां आते हैं लेकिन पानी की समस्या किसी को नहीं दिखती है। पाठवापुरा निवासी अखिलेश कुमार, नरेश कुमार, राधेश्याम, प्रेमचंद, धर्मेंद्र कुमार, योगेंद्र कुमार, राकेश कुमार, कमल कुमार, मईयादीन, राजपाल, धूराम श्रीवास, घनश्याम श्रीवास, प्रेम देवी, गुलाब रानी, किरन, नजर, मालती का कहना है पानी की समस्या बनी हुई है। कई बार शिकायत की गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

पानी भरने के इंतजार में खड़े लोग- फोटो : MAHOBA
विज्ञापन