फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Voters can get their problems resolved by calling the toll-free number.

Mahoba News: टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर समस्या का समाधान करा सकेंगे मतदाता

Tue, 11 Nov 2025 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 11 Nov 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Voters can get their problems resolved by calling the toll-free number.
महोबा। जिला निर्वाचन अधिकारी गजल भारद्वाज के निर्देशा पर विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत जिला कांटेक्ट सेंटर हेल्पलाइन कलक्ट्रेट परिसर में स्थापित की गई है। मतदाता टोल फ्री नंबर पर फोन कर अपनी समस्या का समाधान करा सकेंगे।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चार नवंबर से चार दिसंबर तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरण करेंगे और वितरित किए गए गणना प्रपत्र को मतदाताओं से भरवाकर एक प्रति में वापस लेंगे। इस कार्य में किसी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए मतदाता हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर-1950 के अलावा दूरभाष नंबर 05281-254918 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने वोट की ताकत को बनाए रखने के लिए बीएलओ को पूरा सहयोग करें। आवश्यक होने पर हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क अवश्य करें और किसी भी त्रुटि को समय रहते सुधारें।
विज्ञापन

---------------------
मतदेय स्थल के लिए आलेख्य सूची जारी
महोबा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी कुंवर पंकज ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग व मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के निर्देश पर जनपद में स्थित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों का संभाजन कराने के निर्देश दिए गए हैं। भौतिक सत्यापन के बाद 230-महोबा व 231-चरखारी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदेय स्थलों का संभाजन / समायोजित कर आलेख्य सूची का 10 नवंबर को प्रकाशन संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की ओर से करा दिया गया। जो तहसील कार्यालय महोबा, कुलपहाड़, चरखारी व जिला निर्वाचन कार्यालय में निरीक्षण के लिए निःशुल्क उपलब्ध है। आलेख्य सूची में अंकित प्रविष्टि पर अथवा किसी मतदेय स्थल के संबंध में किसी भी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधि को आपत्ति, शिकायत और सुझाव हो तो वह लिखित रूप में संबंधित एसडीएम व तहसीलदार कार्यालय अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय में दिनांक 13 नवंबर तक प्रस्तुत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed