फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Volunteers inaugurated the centenary year by playing the slogan

Mahoba News: घोष वादन कर स्वयंसेवकों ने शताब्दी वर्ष का किया शुभारंभ

Sat, 04 Oct 2025 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 04 Oct 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Volunteers inaugurated the centenary year by playing the slogan
फोटो 03 एमएएचपी 30 परिचय-घोष वादन करते राष्ट्रीय स्वयंसेवक। स्रोत: आयोजक - फोटो : reasi news
महोबा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष की पूर्व संध्या पर शहर में स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण और घोष वादन कार्यक्रम हुआ। मां चंद्रिका मंदिर पहुंचकर स्वयंसेवकों ने मां चंद्रिका से देश की समृद्धि के लिए प्रार्थना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने लोगों को अनुशासन और एकता का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन

शहर के संस्कृत महाविद्यालय में स्वयंसेवक एकत्र हुए। मुख्य वक्ता के रूप में शामिल सह जिला संघ चालक लक्ष्मी ने कहा कि संघ का शताब्दी वर्ष शुरू हो रहा है। जब कदम से कदम और सुर से सुर मिलते हैं, तब संगठन का निर्माण होता है। इसके बाद सभी स्वयंसेवक संचलन करते हुए मां चंद्रिका मंदिर पहुंचे। अनुशासित ढंग से ढोल की आवाज के साथ कदम ताल करते हुए स्वयंसेवक लोगों को अनुशासन और एकता का पाठ सिखाते रहे। मंदिर परिसर में स्वयंसेवकों ने घोष वादन कर देश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस दौरान शहर के तहसील चौराहा, आल्हा चौक समेत विभिन्न स्थानों पर लोगों ने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा की इस मौके पर जिला प्रचारक सौरभ, जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख रोहित राज, नगर प्रचारक अंकित, जिला घोष प्रमुख उत्कर्ष, नगर घोष प्रमुख श्रेयांश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed