फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Volunteer students took out rally and raised awareness about cleanliness

स्वयंसेवी छात्राओं ने रैली निकाल जगाई स्वच्छता की अलख

Thu, 13 Feb 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Volunteer students took out rally and raised awareness about cleanliness
महोबा। शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय व मां चंद्रिका महिला महाविद्यालय के सात दिवसीय एनएसएस शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवकों ने सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन

महाविद्यालय में शिविर के दूसरे दिन जीवन में योग शिक्षा के महत्व पर संगोष्ठी हुई। जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुशील बाबू ने कहा कि छात्र-छात्राएं पूरी लगने से श्रमदान करते हुए देशसेवा के लिए तत्पर रहे। शारीरिक शिक्षा के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। आज की व्यस्तम जीवनशैली में भी हम कुछ समय निकालकर योग कर सकते हैं। योग सभी बीमारियों को जड़ से समाप्त करने में सहायक हैं। इस मौके पर डॉ. केसी वर्मा, डॉ. एलसी अनुरागी, एसएस राजपूत, मधुबाला सरोजनी, डॉ. संतोष पांडेय, शैलेष तिवार समेत तमाम प्रवक्ता मौजूद रहे।

मां चंद्रिका महिला महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के दूसरे दिन ग्राम चंद्रपुरा में छात्र-छात्राओं ने साफ-सफाई की। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ज्योति सिंह व प्रो. जगभान राजपूत के नेेतृत्व में रैली निकाली गई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने लोगों को समाजसेवा व राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया। दोपहर बाद आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि अरुण तिवारी ने बुंदेलखंड में कृषि की स्थिति पर चर्चा की। कहा कि कृषि के लिए पानी, खाद, बीज, उपकरण, मिट्टी सुुधार आदि की जरूरत है। इसके लिए सभी को प्रयास करने होंगे। शिविर का संचालन डॉ. नितिन द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed