{"_id":"68f2994cfe7ebeb4d30ac524","slug":"volleyball-on-the-first-day-the-teams-of-mahoba-and-commissionerate-prayagraj-won-mahoba-news-c-225-1-mah1001-119014-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबॉल: पहले दिन महोबा व कमिश्नरेट प्रयागराज की टीमें जीतीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबॉल: पहले दिन महोबा व कमिश्नरेट प्रयागराज की टीमें जीतीं
Sat, 18 Oct 2025 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
फोटो 17 एमएएचपी 16 परिचय-वॉलीबॉल के शुभारंभ पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते एसपी। स्रोत: प
- फोटो : ramnagar news
महोबा। शहर के पुलिस लाइन में शुक्रवार से प्रयागराज जोन की तीन दिवसीय वॉलीबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन की प्रतियोगिता में महोबा व कमिश्नरेट प्रयागराज की टीमों ने मुकाबले जीते।
आयोजन सचिव व पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली सभी टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। टीमों ने मार्चपास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। यह प्रतियोगिता 17 से 19 अक्तूबर तक चलेगी। इसमें कमिश्नरेट प्रयागराज समेत प्रयागराज जोन के सभी जनपद प्रतापगढ, कौशांबी, फतेहपुर, महोबा, बांदा, हमीरपुर व चित्रकूट की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
पहले दिन मेजबान जनपद महोबा की महिला व पुरुष वर्ग की दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कौशांबी को पराजित किया। वहीं, रोमांचक मुकाबले में कमिश्नरेट प्रयागराज की महिला व पुरुष वर्ग की दोनों टीमों ने जनपद प्रतापगढ़ की टीम को हराया। इस मौके पर अपर एसपी वंदना सिंह, सीओ सदर अरुण कुमार सिंह, सीओ कुलपहाड़ रविकांत गोंड, आरआई शिवकुमार आदि मौजूद रहे।