फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Vinita topped in General Knowledge, and Roshni in Art.

Mahoba News: सामान्य ज्ञान में विनीता, चित्रकला में रोशनी अव्वल

Mon, 21 Sep 2026 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Vinita topped in General Knowledge, and Roshni in Art.
फोटो 21 एमएएचपी 13 परिचय-जीजीआईसी रामनगर में प्रतियोगिता में पोस्टर बनातीं छात्राएं। संवाद
महोबा। शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रामनगर में सोमवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत मेरे सपनों का भारत विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। सीनियर वर्ग की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विनीता और चित्रकला में रोशनी विजेता बनीं। स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने को लेकर छात्राओं में अलग ही उत्साह दिखा। कक्षा नौ से 12वीं तक की सीनियर वर्ग की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विनीता पहले, राधिका दूसरे व मानसी विश्वकर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता में रोशनी ने बाजी मारी जबकि विनीता दूसरे और मानसी तीसरे स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग कक्षा छह से आठवीं तक की चित्रकला प्रतियोगिता में आदिति प्रथम, जयंती द्वितीय व पूर्वी तृतीय स्थान पर रहीं। इस दौरान प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 12 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष पुष्पा अनुरागी, प्रधानाचार्य आशी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पनवाड़ी संवाद के अनुसार राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पनवाड़ी में भी निबंध, पोस्टर व भाषण प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें छात्राओं ने शामिल होकर अपनी प्रतिभा दिखाई। इस मौके पर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रशासक अंजना श्रीप्रकाश वर्मा ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि देश के भविष्य के निर्माण में बेटियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री इंजी. श्रीप्रकाश वर्मा, किसान मोर्चा के जिला मंत्री श्रीप्रकाश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

फोटो 21 एमएएचपी 13 परिचय-जीजीआईसी रामनगर में प्रतियोगिता में पोस्टर बनातीं छात्राएं। संवाद

फोटो 21 एमएएचपी 13 परिचय-जीजीआईसी रामनगर में प्रतियोगिता में पोस्टर बनातीं छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed