फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   village,water,police,woman,doctor

पानी भरने के विवाद में ससुर व बहू को पीटकर किया घायल

Thu, 01 Jul 2021 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
village,water,police,woman,doctor
कुलपहाड़ (महोबा)। कोतवाली क्षेत्र के चुरारी गांव में बोरवेल से पानी भरने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष के लोगों ने गर्भवती महिला की बेरहमी से मारपीट कर दी। बचाव में दौड़े ससुर को भी पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

चुरारी गांव निवासी पुष्पेंद्र कुशवाहा की पत्नी चंदा बुधवार को बोरवेल से पानी भर रही थी, तभी परिवार के ही ककिया ससुर केशव प्रसाद व उनका पुत्र मनोज आदि बर्तन लेकर आए और बीच में पानी भरने लगे। विरोध करने पर पिता-पुत्र ने चंदा के बर्तन फेंकते हुए मारपीट कर दी। बीच बचाव करने पहुंचे ससुर मुरलीधर को भी घायल कर दिया। महिला के गर्भवती होने के चलते पेट में चोटें आने से उसकी हालत बिगड़ गई। आनन फानन में ससुर व बहू को इलाज के लिए सीएचसी कुलपहाड़ ले जाया गया। जहां से डाक्टरों ने चंदा की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चंदा के पति पुष्पेंद्र कुशवाहा ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने एक पक्ष से पुष्पेंद्र कुशवाहा, उसके पिता व भाई और दूसरे पक्ष से मनोज कुशवाहा व उसके पिता केशव प्रसाद व भाई के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed