{"_id":"68fa73f78674328cff0fd70a","slug":"vande-bharat-train-will-also-run-from-veerbhoomi-mahoba-mahoba-news-c-225-1-mah1001-119140-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: वीरभूमि महोबा से भी दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: वीरभूमि महोबा से भी दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन
Thu, 23 Oct 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
महोबा। वीर आल्हा-ऊदल की नगरी महोबा में भी वंदे भारत ट्रेन दौड़ेगी। रेलवे की ओर से वाराणसी से महोबा के रास्ते खजुराहो के लिए वंदे भारत का संचालन किया जाएगा। इसको लेकर समय-सारिणी भी जारी कर दी गई है। जल्द ही वंदे भारत के संचालन की तिथि घोषित होगी। महोबा रेलवे स्टेशन का इस ट्रेन का स्टॉपेज दो मिनट का होगा। ट्रेन शुरू होने से महोबा में भी देसी-विदेशी सैलानियों की संख्या बढ़ेगी।
खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने रेल मंत्री से कुछ दिन पहले मुलाकात की थी। उन्होंने विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो से वाराणसी के लिए वंदे भारत ट्रेन का संचालन किए जाने की मांग की थी। रेलवे की ओर से इस ट्रेन के संचालन को स्वीकृति दी गई है। इसको लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खजुराहो सांसद को पत्र भी भेजा है। जिसमें कहा है कि खजुराहो से वाराणसी के मध्य वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन को स्वीकृत कर दिया गया है। खजुराहो सांसद ने अपने एक्स हैंडल पर वंदे भारत के संचालन की समय-सारिणी जारी की है। जिसके अनुसार वंदे भारत ट्रेन वाराणसी स्टेशन से सुबह 5.25 बजे चलेगी। जो महोबा रेलवे स्टेशन पर दोपहर 12.08 बजे आएगी। महोबा स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव दो मिनट का होगा। इस ट्रेन का खजुराहो पहुंचने का समय दोपहर 1.10 बजे है। वापसी में खजुराहो रेलवे स्टेशन से यह ट्रेन 3.20 बजे चलेगी। जो महोबा रेलवे स्टेशन पर 4.18 मिनट पर आएगी। वंदे भारत ट्रेन का वाराणसी पहुंचने का समय रात 11 बजे है। ऐसे में वंदे भारत ट्रेन के संचालन से महोबा रेलवे स्टेशन को भी नई ट्रेन की सौगात मिलेगी।