फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Urvashi, Aryan and Shreya top the Healthy Baby show

हेल्दी बेबी शो में उर्वशी, आर्यन व श्रेया अव्वल

Sat, 06 Aug 2022 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Urvashi, Aryan and Shreya top the Healthy Baby show
महोबा। विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत जिला महिला अस्पताल में हेल्दी बेबी शो का आयोजन किया गया। वजन, तंदुरुस्ती और लंबाई में कस्बा थाई की उर्वशी ने बाजी मारी जबकि नैकानापुरा के आर्यन को दूसरा व आलमपुरा की श्रेया को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

हेल्दी बेबी शो में अपर सीएमओ डॉ. वीके चौहान ने कहा कि अक्सर बच्चे मां की नासमझी और स्तनपान न कराने के चलते कुपोषित हो जाते हैं। ऐसे में इन बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए माताओं को विशेष ध्यान देना चाहिए। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. जावेद ने कहा कि जन्म के एक घंटे के भीतर ही नवजात को स्तनपान कराना चाहिए।
विज्ञापन

गाढ़ा पीला दूध ही शिशुओं में रोगों से लड़ने की क्षमता पैदा करता है। हेल्दी बेबी शो में स्थान प्राप्त बच्चों के अलावा अन्य बच्चों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में खिलौने व पोषणा आहार की किट भेंट की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके के पर एसीएमओ डॉ. बीएम खैर, सीएमएस डॉ. डीके सुल्लेरे, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. संध्या सिंह, आशा सोनी, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed