{"_id":"671d43174b7ff95cf80881a4","slug":"uproar-highway-jam-over-womans-death-due-to-wrong-injection-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-109957-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: गलत इंजेक्शन से महिला की मौत पर हंगामा, हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: गलत इंजेक्शन से महिला की मौत पर हंगामा, हाईवे जाम
Sun, 27 Oct 2024 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sun, 27 Oct 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
महोबकंठ (महोबा)। थाना महोबकंठ क्षेत्र में संचालित निजी क्लीनिक में बुखार से पीड़ित महिला की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने थाने के बाहर हाईवे पर जाम लगा दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रूरीकलां गांव निवासी लालदीवान अहिरवार की पत्नी गोमती को बुखार होने पर परिजन शुक्रवार की दोपहर महोबकंठ में संचालित निजी क्लीनिक ले गए।
पति का आरोप है कि डॉक्टर ने जैसे ही इंजेक्शन लगाया तो गोमती की हालत और बिगड़ गई। तब डॉक्टर एंबुलेंस की जगह अपनी गाड़ी से झांसी के एक निजी अस्पताल ले गया, जहां महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना से आक्रोशित परिजन रात करीब 10 बजे थाने पहुंच गए और हंगामा करते हुए डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने थाने के बाहर हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक परिजन हंगामा करते रहे, इससे आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने समझा-बुझाकर परिजनों को शांत कराया।
मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने बीएएमएस डॉ. अमृतलाल निरंजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष राधेश्याम वर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

26जेएनडी14-किलाजफरगढ़ गांव के पास हादसे की जांच करते हुए जुलाना पुलिस। संवाद