फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Two swimming pools to be built in Sports Stadium with 3.71 crores

स्पोर्ट्स स्टेडियम में 3.71 करोड़ से बनेंगे दो तरणताल

Sat, 08 Oct 2022 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Two swimming pools to be built in Sports Stadium with 3.71 crores
महोबा। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो तरणताल का निर्माण होगा। इसके लिए 3.71 करोड़ रुपये का प्रस्ताव खेल निदेशालय लखनऊ को भेजा गया है।
विज्ञापन

जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में विभिन्न खेलों के ट्रायल कराए जा रहे हैं लेकिन स्वीमिंग पूल न होने से तैराकी में रुचि रखने वाले युवा आगे नहीं आ पा रहे हैं। इसको लेकर खेल विभाग ने प्रयास तेज कर दिए हैं। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने खेल निदेशालय के निदेशक को पत्र भेजकर स्टेडियम में तरणताल के निर्माण को स्वीकृत देने की मांग की है।
जिला उप क्रीड़ा अधिकारी रामचंद्र ने बताया कि स्टेडियम में 10 गुणा 15 और 10 गुणा 26 के दो तरणताल बनाए जाएंगे। छोटा तरणताल बच्चों व दूसरा बड़ों के लिए होगा। छोटे तरणताल की गहराई कम रहेगी, जहां केयरटेकर बच्चों को तैराकी के हुनर सिखाएंगे। तरणताल बनने से अंडर-12 और अंडर-19 तैराकी की प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। जिससे जिले के प्रतिभावान बच्चे मंडल व प्रदेश स्तर पर नाम रोशन कर सकें।
विज्ञापन

इंसेट
लाइटिंग की भी रहेगी व्यवस्था
तरणताल बनाने के लिए तैयार किए गए प्रस्ताव में महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग चेजिंग रूम, बाथरूम व कार्यालय का निर्माण होगा। तरणताल से 30 मीटर की दूरी पर बोर कराया जाएगा। लाइटिंग की व्यवस्था होगी। पानी फिल्टर करने के साथ अन्य व्यवस्थाएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed