फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Two including truck driver die due to vomiting and diarrhea

Mahoba News: उल्टी-दस्त से ट्रक चालक समेत दो की मौत

Tue, 30 Jul 2024 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 30 Jul 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Two including truck driver die due to vomiting and diarrhea
महोबा। मौसम में बदलाव से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। रविवार की रात उल्टी-दस्त से पीड़ित ट्रक चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बुखार, पेट दर्द, खांसी, जुकाम के मरीजों की भीड़ है। वहीं, निजी क्लीनिकों में भी मरीज पहुंच रहे। दिन में निकल रही तेज धूप और बीच-बीच में बूंदाबांदी होने से लोग बीमार हो रहे हैं।
सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी खुलते ही मरीज व तीमारदारों की भीड़ जुट गई। ओपीडी में 1,325 मरीजों का उपचार किया गया। जिला अस्पताल के डॉ. गुलशेर अहमद ने बताया कि मौसम में परिवर्तन होने से मरीजों में सर्वाधिक इजाफा हुआ है। 50 फीसदी मरीज डायरिया, बुखार व सर्दी-जुकाम के आ रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, थाना कबरई के सुरहा निवासी शैलेंद्र सिंह परिहार (28) ट्रक चालक था। रविवार की सुबह उल्टी-दस्त होने पर परिजनों ने निजी क्लीनिक में इलाज कराया। आराम न मिलने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ला रहे थे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह बघवा निवासी संगीता (27) काफी दिनों से बीमार चल रही थीं। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. पवन कुमार अग्रवाल का कहना है कि मौसम में बदलाव से मरीजों की संख्या बढ़ी है। खानपान में सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed