{"_id":"688fafbb8347cd00680a18f6","slug":"two-including-a-home-guard-died-due-to-fever-and-vomiting-diarrhea-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-116768-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बुखार और उल्टी-दस्त से होमगार्ड समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बुखार और उल्टी-दस्त से होमगार्ड समेत दो की मौत
Mon, 04 Aug 2025 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
महोबा। जिले में संक्रामक बीमारियों का कहर जारी है। रविवार को बुखार व उल्टी-दस्त से होमगार्ड समेत दो लोगोंं की और मौत हो गई। पिछले 24 घंटे में नौ लोगों की हालत गंभीर होने पर वार्ड में भर्ती कराया गया। उधर, जिला अस्पताल समेत निजी क्लीनिक में ऐसे मरीजोंं की भरमार है। चिकित्सक जरा सी दिक्कत होने पर इलाज कराने की सलाह दे रहे हैं।
रविवार को अवकाश होने की वजह से जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ जुटी। इस दौरान सबसे ज्यादा मरीज उल्टी, दस्त, बुखार, पेट दर्द आदि मौसमी बीमारियों से ग्रसित आए। इमरजेंसी में तैनात डॉ. जीसी वर्मा ने मरीजों का उपचार किया। 24 घंटे में मयंक, शिवा, रानी, अमन, राजाभइया, खुशी, आबिदा, निशी और सक्षम को पेटदर्द, उल्टी, दस्त, बुखार आदि से पीड़ित होने पर वार्ड में भर्ती कराया गया।
शहर के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी देवीदीन अनुरागी (40) दो दिन से बुखार से पीड़ित था। शनिवार की रात अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन अचेत अवस्था में उसे जिला अस्पताल लाए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसी तरह कस्बा महोबकंठ निवासी सुकल प्रसाद अहिरवार (45) शहर के शिवतांडव में होमगार्ड था। रविवार की सुबह बुखार के साथ उल्टी-दस्त होने पर उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
गंभीर हालत में परिजन उसे सीएचसी पनवाड़ी ले गए। जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने बताया कि मौसम में बदलाव से लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। ऐसे में बेहद सावधानी बरतें। बाहर खुले में रखे खाद्य पदार्थ व कटे फल खाने से बचें। शुद्ध पानी पीएं और ताजा भोजन लें।