फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Two incidents of theft revealed, five accused arrested

Mahoba News: चोरी की दो घटनाओं का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Sat, 26 Jul 2025 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 26 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Two incidents of theft revealed, five accused arrested
महोबा। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुईं चोरी की घटनाओं का शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा किया है। दो चोरियों का खुलासा करने के साथ ही पांच आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से चोरी का माल बरामद हुआ।
विज्ञापन

कोतवाली चरखारी के सालट गांव निवासी मुन्ना अहिरवार के घर में चार दिन पहले चोरी हुई थी। इसमें करीब 20 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात चोरी हुए थे। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी शैलेंद्र वर्मा निवासी पलका, प्रवीण राजपूत निवासी कुल्हैड़ा हमीरपुर और मोहित सोनी निवासी तुर्रा को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से 15 हजार रुपये व सोने-चांदी के आभूषण बरामद हुए। इसी तरह थाना महोबकंठ क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। थानाध्यक्ष महोबकंठ विनोद कुमार ने बताया कि चाेरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी अभिषेक राजपूत निवासी इटैलिया हमीरपुर व उपेंद्र राजपूत निवासी भुजपुरा महोबकंठ को घुटई रेलवे अंडरब्रिज के पास से पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से 9,400 रुपये और बाइक भी बरामद की गई है। सभी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

----------

शराब चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, कार भी बरामद
महोबा। जिले की एसओजी और थाना पनवाड़ी पुलिस ने शराब चोरी की घटनाओं के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को थानाध्यक्ष गुलाब त्रिपाठी व एसओजी पुलिस ने आफतपुरा गांव के पास से तीन आरोपियों संदीप राजपूत बंगरा हमीरपुर, धर्मेंद्र राजपूत निवासी इकटौर हमीरपुर और निखिल राजपूत निवासी बंधौली जालौन को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से पनवाड़ी थाना क्षेत्र में हुई शराब चोरी का माल व नगदी बरामद की गई। इसमें शराब के साथ 20 हजार रुपये नगद और घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन बरामद किया गया। पूछताछ मेंं आरोपियों ने बताया कि उन्होंने महोबा व श्रीनगर में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। इन चाेरियों से संबंधित माल भी पुलिस ने बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed