फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Two accused of physical assaulting a teenage girl at gunpoint arrested

Mahoba News: तमंचे के बल पर किशोरी से दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 21 Nov 2023 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Two accused of physical assaulting a teenage girl at gunpoint arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबकंठ (महोबा)। थाना महोबकंठ के दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर तमंचे के बल पर किशोरी को अगवाकर दुष्कर्म करने का आरोप है।
दोनों आरोपियों पर अश्लील वीडियो बनाकर किशोरी को ब्लैकमेल कर कई बार शारीरिक शोषण किए जाने का आरोप है। पुलिस ने दानों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी फरवरी 2023 को शौच के लिए घर से निकली थी। तभी गांव के विक्रम अहिरवार और संदीप उसे तमंचे के बल पर अगवा कर ले गए और अपने दूसरे मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

इस दौरान उसकी अश्लील वीडियो व फोटो बना ली। बाद में अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर कई बार शारीरिक शोषण किया। तीन दिन पहले किशोरी ने पूरी घटना परिजनों को बताई। तब थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने आरोपी विक्रम अहिरवार और संदीप के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी, पॉक्सो एक्ट व आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष यशवंत सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दुष्कर्म के आरोपी विक्रम व संदीप को कनकुआं तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गईं थीं। दोनों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed