फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Two accused arrested for murder of shopkeeper

Mahoba News: दुकानदार की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 10 Dec 2025 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 10 Dec 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for murder of shopkeeper
महोबा। थाना खन्ना के अटघार गांव में ऑटो पार्ट्स दुकानदार की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले के अन्य तीन आरोपी अभी भी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

अटघार निवासी नंदकिशोर कुशवाहा जनपद बांदा के मटौंध में ऑटो पार्ट्स की दुकान किए था। आठ दिसंबर की शाम वह अपने बेटे शिवम के साथ बाइक से घर आ रहा था। रास्ते में बाइक सवार दबंगों ने उन्हें रोककर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इससे नंदकिशोर की मौत हो गई थी जबकि शिवम घायल हुआ था। घायल शिवम ने बताया था कि आरोपी की बेटी से उसके भाई ने कोर्ट मैरिज की थी। इसी खुन्नस में घटना को अंजाम दिया गया। शिवम की तहरीर पर पुलिस ने लोकनाथ सिंह, विचित्र सिंह, शैलेंद्र, कोबरा सिंह व देवनाथ उर्फ गट्टी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि थाना खन्ना और एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने बुधवार को आरोपी लोकनाथ सिंह और देवनाथ उर्फ गट्टी निवासी अटघार को खन्ना गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किनारे से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। वारदात के तीन आरोपी विचित्र सिंह, शैलेंद्र व कोबरा सिंह अभी भी फरार हैं। थानाध्यक्ष खन्ना अर्जुन सिंह का कहना है कि पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed