फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Truck, driver and cleaner collide with a standing dump

खड़े डंपर से टकराया ट्रक, चालक व क्लीनर लहूलुहान

Fri, 21 Jun 2019 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Truck, driver and cleaner collide with a standing dump
महोबा/कबरई। झांसी-मिर्जापुर हाईवे में बांदा खनिज बैरियर के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े डंपर में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक व क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में दोनों को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। वहीं अन्य दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हैं। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

कबरई से गिट्टी लेकर एक ओवरलोड ट्रक बांदा की ओर जा रहा था। तभी खनिज बैरियर के समीप ट्रक चालक अपना संतुलन खो बैठा। जिससे ट्रक सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गया। दुर्घटना में चालक अशोक (28) पुत्र रामकृपाल निवासी रामपुर प्रतापगढ़ व क्लीनर राजकुमार (32) पुत्र रामअवध निवासी बलोलपुर जिला प्रतापगढ़ ट्रक में फंस गए। पुलिस की मदद से ट्रक में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया। बाद में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। क्रेन मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रक को सड़क से अलग कराया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करहराखुर्द निवासी रविंद्र (26) पुत्र चिंता नारायण अपने साथी प्रदीप (25) के साथ बाइक से महोबा आ रहा था। तभी रास्ते में सड़क पर मवेशी को बचाने के चक्कर में बाइक फिसल गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी तरह ग्राम पसवारा निवासी हरीराम बाइक से महोबा आते समय गिरकर घायल हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed